Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उपविजेता रही सम्भल टीम का जिलाधिकारी ने किया सम्मान*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उपविजेता रही सम्भल टीम का जिलाधिकारी ने किया सम्मान*




सम्भल (बहजोई)27 जुलाई 2026

जिलाधिकारी कार्यालय, सम्भल में आज जिलाधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल ने  बुलन्दशहर में आयोजित इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में  डिफेंस ताइक्वांडो एकेडमी सम्भल  की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद सम्भल की उपविजेता (रनर-अप) टीम के खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


डिफेंस ताइक्वांडो एकेडमी, सम्भल के कोच चौधरी तंजील ने बताया कि बुलन्दशहर में आयोजित इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 5 वर्ष से 25 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कई जनपदों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनपद सम्भल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 स्वर्ण पदक एवं 4 रजत पदक अर्जित किए तथा प्रतियोगिता में उपविजेता (रनर-अप) बनने का गौरव प्राप्त किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेलों के माध्यम से जनपद का नाम रोशन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री सौरभ कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा सहित उपविजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी  उपस्थित रहे।


— जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies