Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मशरक प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,अनुशासन,सेवा और नेतृत्व निर्माण पर विशेष जोर

 मशरक प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,अनुशासन,सेवा और नेतृत्व निर्माण पर विशेष जोर




मशरक प्रखंड के अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर चरिहारा तथा सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) लोकमान्य उच्च विद्यालय,राजापट्टी में चल रहा प्रशिक्षण,चार विद्यालयों के स्काउट-गाइड कैडेट हो रहे हैं प्रशिक्षित


छपरा(जिला कार्यालय) भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के निर्देशानुसार मशरक प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क एवं राष्ट्रभक्ति का विकास करना है।


अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर चरिहारा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जगर्नाथ जानकी बालिका उच्च विद्यालय, चैनपुर एवं मध्य विद्यालय, चैनपुर के स्काउट एवं गाइड कैडेट सक्रिय रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) लोकमान्य उच्च विद्यालय, राजापट्टी में आयोजित शिविर में मध्य विद्यालय, कुदरिया के स्काउट कैडेट भाग लेकर स्काउटिंग के विभिन्न व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


प्रशिक्षण के दौरान स्काउट-गाइड के नियम एवं प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, गांठें एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, टोली पद्धति, अनुशासन, सेवा कार्य, खेलकूद, योग, व्यक्तित्व विकास तथा नेतृत्व निर्माण जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर चरिहारा में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रवीन कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर स्काउट मास्टर वरुण कुमार, गाइड कैप्टेन सुनीता मिश्रा, शिक्षक अजय कुमार झा, लाल बहादुर मिश्र, अजय तिवारी तथा शिक्षिका पूजा सिंह एवं ऋतु रमणि उपस्थित रहकर प्रशिक्षण कार्य में सहयोग कर रहे हैं।


वहीं सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) लोकमान्य उच्च विद्यालय, राजापट्टी में प्राचार्य रमेश प्रसाद एवं मध्य विद्यालय, कुदरिया के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश साह की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। शिविर में स्काउट मास्टर सुभाशीष सिंह, गाइड कैप्टेन ममता यादव, शिक्षक ध्रुवदेव सिंह,सचिन्द्र कुमार मिश्र,सोनेलाल साह, अशोक कुमार पटेल तथा शिक्षिका शीला सिंह प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


जिला कार्यालय की ओर से बताया गया कि प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है। आगामी दिनों में जिले के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिकाधिक छात्र-छात्राएं स्काउट-गाइड आंदोलन से जुड़कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies