Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

"जागरूक नागरिक, सशक्त भारत – हर हाथ तक पहुंचे वित्तीय अधिकार।"

 वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी


"जागरूक नागरिक, सशक्त भारत – हर हाथ तक पहुंचे वित्तीय अधिकार।"

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। विकासखंड शिकोहाबाद के ग्राम ऊबती में CRISIL Foundation CFL टीम द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं एवं स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था।


कार्यक्रम में जनपद फिरोजाबाद के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रमाकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर CRISIL Foundation के एरिया मैनेजर शशिकांत, ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीबीओ मोहित कुमार गौतम ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में सेंटर मैनेजर धनवीर का विशेष सहयोग रहा।


शिविर के दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, Re-KYC प्रक्रिया तथा बैंकिंग लोकपाल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर नागरिक आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं और बैंकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


इसके साथ ही प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग लेन-देन, डिजिटल भुगतान तथा बचत के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।


कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies