Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जनसुनवाई*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जनसुनवाई*




सम्भल (बहजोई), 21 जुलाई 2026

आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को माननीय उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष एवं सदस्यगणों का जनपद सम्भल भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह को कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट द्वारा माननीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं भगवान गणेश  जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। आयोग के माननीय सदस्यों श्री बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश), श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) तथा श्री एस.पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) का भी अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत तथा जिला विकास अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा समूहों द्वारा तैयार उत्पाद माननीय आयोग को भेंट किए गए। साथ ही समस्त ब्लॉक प्रमुखों एवं जिला पंचायत सदस्यों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

जिला विकास अधिकारी श्री राम आशीष ने आयोग को अवगत कराया कि जनपद की कुल जनसंख्या 17,31,335 है, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जनसंख्या 9,70,492 तथा अनुसूचित जाति की जनसंख्या 3,87,025 है।

इसके पश्चात आयोग के साथ आए विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) श्री मोहम्मद अंसारी ने आयोग की कार्यप्रणाली, रूपरेखा तथा जनपद भ्रमण के उद्देश्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

जनसुनवाई (आपत्तियाँ एवं सुझाव) के दौरान आयोग द्वारा विकासखंडवार पंचायतों में होने वाले आगामी निर्वाचन के संदर्भ में पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक आरक्षण पर चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों एवं उपस्थित नागरिकों से ग्रामों में पिछड़ा वर्ग की स्थिति, आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक स्थिति तथा सामान्य एवं अनुसूचित जाति वर्ग की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के संबंध में सुझाव एवं आपत्तियाँ प्राप्त कीं।

आयोग द्वारा यह भी बताया गया कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों से पूर्व राजनीतिक आरक्षण की वर्तमान स्थिति तथा पिछड़ेपन के वास्तविक स्वरूप का आकलन किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से प्रश्नोत्तर के माध्यम से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

कार्यक्रम के उपरांत माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों से भी सुझाव प्राप्त किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत, जिला विकास अधिकारी श्री राम आशीष, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत श्री आशीष सिंह, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी श्री चेतेन्द्र पाल सिंह, समस्त ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies