Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पशुधन को अत्यंत संक्रामक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले खुरपका मुंहपका रोग से सुरक्षित रखने के लिए आठवीं चरण के टीकाकरण अभियान का प्रारंभ

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल ( बहजोई) 21 जुलाई 2026*


राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पशुधन को अत्यंत संक्रामक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले खुरपका मुंहपका रोग से सुरक्षित रखने के लिए आठवीं चरण के टीकाकरण अभियान का प्रारंभ 22 जुलाई 2026 से किया जाएगा I इस देशव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक देश से एफएमडी रोग के पूर्ण उन्मूलन का है I मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह के अनुसार अभियान के तहत जिले के समस्त गोवंश एवं महिषवशीय पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा I इसके लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षित पशु चिकित्सको एवं pairavet/ मैत्री की टीम गठित की गई है I यह टीम  पशुपालकों के द्वार पर जाकर टीकाकरण का कार्य करेंगे I इस अभियान के तहत सभी टीकाकृत पशुओं की पहचान के लिए उनके कान में 12 अंकों का विशिष्ट इयर टैग लगाना अनिवार्य है I टीकाकरण के साथ-साथ पशु और उसके मालिक का पूरा विवरण भारत पशुधन पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा I सी वी ओ डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने सभी पशु पालकों से अपील की है कि विभाग की टीम के पहुंचने पर अपने सभी पात्र पशुओं चार माह से अधिक के बछड़े, बछिया, कटिया व कटरा का टीकाकरण अवश्य करवाये I जनपद के 651826 को एफएमडी का टीका लगाया जाना प्रस्तावित है I किसी भी प्रकार की जानकारी सहायता के लिए पशुपालक अपने नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय पर संपर्क कर सकते हैं I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies