Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) अध्यक्षा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, बस्ती में होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप व वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन,

 वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) अध्यक्षा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, बस्ती में होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप व वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन, पुलिसकर्मियों एवं परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, आवश्यक होमियोपैथिक एवं एलोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कुलदीप सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस वेलफेयर एसोसियेशन टीम, बस्ती द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बस्ती एवं प्रभारी वामा सारथी सुभाष प्रजापति की मौजूदगी में आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता से एक दिवसीय होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप व वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोग निवारण हेतु आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस परिवारों ने भाग लिया तथा लाभ प्राप्त किया। कैंप में अनुभवी होम्योपैथी चिकित्सकों, एलोपैथिक मेडिकल कैंप में प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों/अस्पतालों की सहभागिता से वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया तथा टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जाँच तथा आवश्यक एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। सामान्य रोगों जैसे सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा संबंधी समस्याएं, पाचन तंत्र की शिकायतें तथा तनाव जनित विकारों आदि की जांच एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए होम्योपैथी की प्राकृतिक एवं साइड इफेक्ट रहित चिकित्सा पद्धति से उन्हें राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया तथा एलोपैथिक डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसे- शुगर, ब्लड प्रेशर, आदि किया गया। इसके उपरांत आई ड्राप, जलने, कटने व अन्य निःशुल्क एलोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया है। वामा सारथी संगठन पुलिस परिवारों के कल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय है। पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम, बस्ती ने चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ की सहायता से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। वामा सारथी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पुलिस परिवारों को सशक्त एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में अग्रसर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies