Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना हरैया पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना हर्रैया पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

 थाना हरैया पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना हर्रैया पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती थाना हरैया आज दिनांक 02/अगस्त/2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना हर्रैया परिसर में प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार द्वारा धार्मिक गुरुओं एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी उपस्थित जनों से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies