दिनांक-31.07.2026
जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज
गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक- 25.07.2026 को श्री शिव प्रसाद पुत्र देवनाथ ग्राम भदरी थाना सोरांव प्रयागराज द्वारा सूचना दी गयी थी कि दिनांक-23.07.2026 को समय करीब 10.00 बजे उनका पुत्र सुमित कुमार उर्फ साहिल उम्र करीब 20 वर्ष घर से बाल कटवाने के लिये निकला था और काफी खोजबीन किया परन्तु वापस घर नहीं आया, जिसके सम्बन्ध में आवेदक शिव प्रसाद उपरोक्त से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सोरांव पर दिनांक-25.07.2026 को गुमशुदगी अंकित की गयी तथा थाना स्थानीय पर गठित टीम द्वारा सी0सी0टी0वी0 कैमरो व अन्य तकनीकि माध्यमों की सहायता गुमशुदा की तलाश की जा रही थी । दिनांक-30.07.2026 को थाना सोरांव पुलिस टीम को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत रंगपुरा कछार के पास एक युवक का शव पाया गया है, जिस पर गुमशुदा के पिता शिव प्रसाद को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया तो शिव प्रसाद द्वारा मृतक के शव के हाथ में पड़ी रॉड व कपडों आदि से शव को पहचानकर तस्दीक किया गया कि यही मेरे लडके सुमित कुमार उर्फ साहिल का शव है । आवेदक शिव प्रसाद उपरोक्त के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर दिनांक 30.07.2026 को मु0अ0सं0 288/2026 धारा 140(2)/238(क) बीएनएस बनाम शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नबावगंज जनपद प्रयागराज पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त शिवम राय उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
पुलिस की कार्यवाही-
पुलिस आयुक्त प्रयागराज पीयूष मार्डिया व अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज कानून व्यवस्था डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुल दीप सिंह गुणावत व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्माके कुशल निर्देश के क्रम सहायक पुलिस आयुक्त सोराव के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना सोरांव दीन दयाल सिंह के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-288/2026 धारा-140(2)/238(ए) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव व एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-31.07.2026 को 0 थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत दुबरा जगदीशपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शिवम राय उपरोक्त के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त शिवम राय उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सुमित उर्फ साहिल एक लडकी से प्यार करता था और अभियुक्त शिवम राय उपरोक्त भी उसी लड़की को चाहता था, लेकिन सुमित उर्फ साहिल (मृतक) उस लड़की को छोडना नहीं चाहता था, इसीलिये अभियुक्त सुमित उर्फ साहिल को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और दिनांक 23.07.2026 को सुमित उर्फ साहिल से मिला और मीठी मीठी बातें करके उसे गंगाजी के किनारे रेलवे लाइन के पास ले गया और उसकी मोबाइल में उसका फोटो दिखाने के लिये कहा जिस पर वह मोबाइल में फोटो दिखाने लगा तभी अभियुक्त शिवम राय के द्वारा अपने झोले में लिये हथौडा से सुमित के सिर पर मारा । जब शिवम को पूर्ण विश्वास हो गया कि सुमित मर गया तब उसने अपने पास लिये झोले मे रखे पेट्रोल को उसके शरीर पर छिड़क कर आग लगा दिया, जिससे कोई पहचान न हो सके और वहां से चला गया । उसी दिन सुमित उर्फ साहिल की हत्या कर दी थी । पुलिस व उसके घर वालों को भ्रमित करने के लिए अभियुक्त शिवम राय द्वारा मृतक सुमित के मोबाइल से उसके सिम का प्रयोग करते हुए सुमित के घरवालों से इन्टाग्राम मैसेज के जरिये सुमित की यू0पी0आई0 आई0डी0 को भेजकर पैसों की माँग करने के लिए सम्पर्क किया, जिससे यह लगे कि सुमित अभी जिन्दा है । अभियुक्त शिवम राय द्वारा सुमित के परिवार वालों से फिरौती में कुल 50 लाख रूपया मांगा था परन्तु उसके परिवार वालों ने दो किस्तों में एक बार 5000 रूपये व एक बार 2000 रूपये कुल 7000 रूपये ही दिया था । अगले दिन दिनांक-24.07.2026 को अभियुक्त शिवम राय द्वारा प्रयागराज शहर के सिविल लाइन्स स्थित पत्रिका चौराहा के पास में रोड के किनारे जो लोग स्टैण्ड लगाकर सिम बेंचते हैं उनसे अभियुक्त शिवम उपरोक्त द्वारा यू0पी0आई0 से 1000/- रूपेय पेमेन्ट करके 900/- रूपये नगद लिया और थाना एयरपोर्ट अन्तर्गत कटहुला गौसपुर चला गया जहां मृतक के मोबाइल से सिम निकाल कर मृतक सुमित के मोबाइल को तोड़कर झाडी में फेंक दिया और फिर वापस अपने घर आ गया, उसके बाद अभियुक्त शिवम उपरोक्त द्वारा अपनी चाची की मोबाइल मे वाई-फाई कनेक्ट कराकर नई इन्टाग्राम आई0डी0 बनाकर उक्त इन्सटाग्राम आई0डी0 से मृतक के भाई की इन्स्टाग्राम आई0डी0 पर मैसेज के द्वारा फिरौती की रकम मांगी गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-288/2026 धारा-140(2)/238(ए) भा0न्या0सं0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
• घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा ।
• मृतक सुमित उर्फ साहिल उपरोक्त का 02 सिम कार्ड
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 दीन दयाल सिंह, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 नीरज यादव, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 अभिषेक यादव, थाना सोरांव कमिश्नरेट यागराज ।
5. उ0नि0 इन्द्रजीत यादव, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. उ0नि0 अभिषेक कुंवर, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. हे0का0 रविंद्र यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
9. हे0का0 राम एकबाल, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
10. हे0का0 ब्रिजेश सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
11. हे0का0 अनुग्रह वर्मा, एस0ओ0जा0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
12. हे0का0 रबीश चंद्र यादव, सर्विलांस सेल जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
13. हे0का0 अंगद गिरि, सर्विलांस सेल जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
14. म0का0 प्रियंका पाल, सर्विलांस सेल जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
15. का0 अमित कुमार मिश्रा, सर्विलांस सेल जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
16. का0 प्रदीप कुमार यादव, सर्विलांस सेल जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
17. का0 अनुराग यादव, सर्विलांस सेल जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
18. का0 राहुल यादव, सर्विलांस सेल जोन गंगानगर कमिश्नरेटप्रयागराज
19. का0 विशाल कुवर, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
20. का0 समीर प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
21. का0 पीयूष पंकज चौहान, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
22. का0 सौरभ यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
23. का0 अनुज कुमार वाजपेयी, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज
24. का0 अरविन्द कुमार पटेल, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज
25. का0 मुनीष कुमार, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज
26. का0 सत्रजीत सिंह, थाना सोरावं कमिश्नरेट प्रयागराज ।अरुण मित्र समाचार पत्र एवं दैनिक आशा प्रहरी समाचार पत्र एवं दैनिक आशा प्रहरी समाचार पत्र से उमेश चन्द्र द्विवेदी एवं राजेश कुशवाहा।

.jpeg)