Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि, अब मिलेगा ₹125 प्रति कुंतल लाभांश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि, अब मिलेगा ₹125 प्रति कुंतल लाभांश





जनपद सम्भल में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित, कोटेदारों एवं लाभार्थियों ने किया प्रतिभाग


सम्भल (बहजोई), 17 अगस्त 2026


प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश दिए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में आज जनपद सम्भल में विधानसभावार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधानसभा चन्दौसी के लिए कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई, विधानसभा गुन्नौर के लिए विकास खण्ड गुन्नौर, विधानसभा सम्भल के लिए विकास खण्ड सम्भल तथा विधानसभा असमोली के लिए विकास खण्ड असमोली के सभागार में नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए।

विधानसभा चन्दौसी के कार्यक्रम में लगभग 200 उचित दर विक्रेता एवं लाभार्थी रहे उपस्थित


कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव एवं  विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बहजोई राजेश शंकर राजू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, खण्ड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा ज्योत्सना त्रिपाठी एवं बहजोई, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील चन्दौसी तथा पूर्ति निरीक्षक तहसील चन्दौसी सहित लगभग 200 उचित दर विक्रेताओं एवं लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग द्वारा किया गया उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के उपरांत ई-पॉश मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

959 उचित दर दुकानों से 15.70 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने बताया कि जनपद सम्भल के ग्रामीण क्षेत्रों में 838 तथा नगरीय क्षेत्रों में 121, कुल 959 उचित दर दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों के माध्यम से 3,90,413 राशन कार्डधारकों के 15,70,723 लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न वितरण पर पूर्व में ₹90 प्रति कुंतल की दर से लाभांश दिया जा रहा था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसमें वृद्धि करते हुए अब ₹125 प्रति कुंतल लाभांश निर्धारित किया गया है।

जनपद सम्भल में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कुल 81,560 कुंतल खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित दर के अनुसार विक्रेताओं को कुल ₹73,40,400 लाभांश प्राप्त हो रहा था। नई दर लागू होने के बाद अब उचित दर विक्रेताओं को कुल ₹1,01,95,000 लाभांश प्राप्त होगा। इस प्रकार जनपद के उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में कुल ₹28,54,600 की वृद्धि होगी।

अन्नपूर्णा भवनों से लाभार्थियों एवं उचित दर विक्रेताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

कार्यक्रम में बताया गया कि कार्डधारकों एवं उचित दर विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। जनपद सम्भल में वर्तमान में 96 अन्नपूर्णा भवन क्रियाशील हैं, जहां से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जनपद में वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत 336 अन्नपूर्णा भवन तथा खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से 39 अन्नपूर्णा भवन, कुल 375 अन्नपूर्णा भवन निर्माणाधीन हैं।

उचित दर दुकानों पर जनसेवा केंद्र एवं जन उपयोगी वस्तुओं की बिक्री की अनुमति

उचित दर विक्रेताओं की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से शासन द्वारा उचित दर दुकानों पर जनसेवा केंद्र संचालित करने तथा लगभग 34 जन उपयोगी वस्तुओं की बिक्री किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें सर्फ, साबुन, झाड़ू, बाल्टी, चायपत्ती, माचिस, दुग्ध उत्पाद तथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ आवश्यक दवाएं आदि शामिल हैं। इससे उचित दर विक्रेताओं के लिए अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कोरोना काल में कोटेदारों की भूमिका की सराहना की

मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने उचित दर विक्रेताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में भी कोटेदारों ने पूरी निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ गरीब एवं पात्र परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया। उन्होंने उचित दर विक्रेता…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies