Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राजकीय इंटर कॉलेज भिरावटी में शहीदों को नमन करते हुए निकाली गई तिरंगा रैली

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


राजकीय इंटर कॉलेज भिरावटी में शहीदों को नमन करते हुए निकाली गई तिरंगा रैली




भिरावटी, संभल। राजकीय इंटर कॉलेज भिरावटी में आज देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार सक्सैना ने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें असंख्य वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। हमें उनके बलिदान को सदैव याद रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए।


तिरंगा रैली ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया तथा पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया


इस अवसर पर सुशील कुमार राजेंद्र सिंह दिनेश कुमार सोमवीर सिंह संजय कुमार चौधरी नरगिश मुस्कान धर्मपाल नरेन्द्र कुमार अजीत कुमार धर्मेंद्र लोकेश आदि उपस्थित रहे।


राजकीय इंटर कॉलेज भिरावटी, संभल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies