Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

तिरंगे के रंग में सजा कोतवाली थाना, शान से लहराया राष्ट्रध्वज पुलिसकर्मियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

 तिरंगे के रंग में सजा कोतवाली थाना, शान से लहराया राष्ट्रध्वज




 पुलिसकर्मियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना कोतवाली देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोतवाली थाना परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पूरे थाना परिसर को तिरंगे के रंग में आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर राष्ट्रीय ध्वज और तिरंगे की सजावट लोगों में देशभक्ति का जज्बा बढ़ा रही थी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने थाना परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को कर्तव्य, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा, सम्मान और न्याय उपलब्ध कराना है। पुलिसकर्मियों से आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया गया।

ध्वजारोहण के बाद थाना परिसर में मिष्ठान वितरण किया गया। पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का भी लोगों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ तस्वीरें खिंचवाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

पूरे आयोजन के दौरान कोतवाली थाना परिसर में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies