हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
नवागत मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह का जिलाधिकारी एवं अधिकारियों ने किया स्वागत
सम्भल (बहजोई), 25 अगस्त 2026
मुरादाबाद मण्डल की नवागत मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह के मुरादाबाद जाते समय आज जनपद सम्भल के बहजोई स्थित कलक्ट्रेट के बाहर नेशनल हाईवे पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सहित अधिकारियों ने नवागत मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने कुछ देर रुककर अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया तथा इसके बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो गईं।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

.jpeg)