पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में सुनी गई जनसमस्याएं, प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया गया निस्तारण
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर आज दिनांक 08.अगस्त.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में जनपद बलरामपुर के समस्त थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थानों पर उपस्थित आए विभिन्न क्षेत्रों से फरियादियों की जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पारिवारिक विवाद, मार्ग अवरोध, पुलिस संबंधी शिकायतों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करते हुए प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।




.jpeg)