Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वजीरगंज चेहल्लुम मेले में बिछड़ी बच्ची पुलिस ने परिजनों से मिलाया थानाध्यक्ष संजीव वर्मा की सूझबूझ से परिवार में लौटी खुशी

 वजीरगंज चेहल्लुम मेले में बिछड़ी बच्ची पुलिस ने परिजनों से मिलाया


  


थानाध्यक्ष संजीव वर्मा की सूझबूझ से परिवार में लौटी खुशी


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच फखरपुर अंतर्गत बौंडी थाना क्षेत्र के वजीरगंज बाजार में आयोजित चेहल्लुम मेले में एक मासूम बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया।

मंगलवार को वजीरगंज में लगने वाले चेहल्लुम मेले में भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक मासूम बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ कर इधर-उधर भटकने लगी। मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बच्ची को रोते हुए देखा तो उसे अपने पास ले लिया।

पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

बौंडी थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि बच्ची से उसका नाम और परिजनों का पता पूछा गया। साथ ही माइक से अनाउंसमेंट भी कराया गया। कुछ देर बाद बच्ची के परिजन मेले में पहुंचे और पहचान कर उसे अपने साथ ले गए।पुलिस की इस मानवता भरी पहल से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस और थानाध्यक्ष संजीव वर्मा का आभार जताया।पुलिस ने मेले में आए लोगों से अपील की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies