थानाध्यक्ष दुबौलिया द्वारा श्रावण मास/कावड़ यात्रा/चेहल्लुम पर्व के अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति व कार्यक्रम आयोजको की संयुक्त गोष्ठी कर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना दुबौलिया श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ.यशवीर सिंह व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री श्याम कांत महोदय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी थाना दुबौलिया द्वारा आज दिनांक 02.अगस्त.2026 को आगामी पर्व चेहल्लुम के दृष्टिगत थाना परिसर में पीस कमेटी के पदाधिकारियो/आयोजको की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उपस्थित पदाधिकारी /सदस्यों को त्योहार के संबंध उच्च स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि चेहल्लुम का जुलूस परंपरागत मार्ग से ही परंपरागत ढंग से निकल जाए। परंपरागत रूप से कर्बला में दफन किया जाए । ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग मानक के अनुरूप किया जाए । कोई भी इस तरह का गाना ना बजाया जाए जो किसी विशेष धर्म /जाति/राष्ट्र की भावनाओं को ठेस पंहुचे। उपस्थित सभी लोगों द्वारा त्योहार को सकुशल एवं परंपरागत रूप से मनाए जाने की बात कहते हुए त्योहार के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई।

.jpeg)