नाबालिग से छेड़खानी करने व मारपीट करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बेलघाट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 231/2026 धारा 74,115(2),351(3), 352 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अतुल उर्फ गोल्डेन पुत्र मदन गौतम निवासी ग्राम छितौना थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
