अत्यधिक लाभांश का लालच देकर रूपयों का गबन करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0750/2025 धारा 420/467/468/471 व 120 बी भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता शालिनी नास्कर पत्नी सुकांता बनर्जी निवासी अर्वन एनआरआई आनन्दपुर निकट रूबी हास्पिटल टावर न0 7 फ्लैट न0 3505 कोलकता वर्तमान पता 41 गोपाल लाल ठाकुर रोड बड़ानगर कोलकाता 700036 थाना बडानगर कोलकाता को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्ता द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा को कम्पनी में निवेश करने व दो वर्षों में करीब सौ गुना लाभ कमाने का लालच देकर वादी मुकदमा के करीब तीस लाख रूपयों का गबन करने के आरोप में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
