Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के कुल ₹19956 वापस कराया गया

 ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के कुल ₹19956 वापस कराया गया



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना चिलुआताल साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में थाना स्थानीय की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही व निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप  उन्नीस हजार नौ सौ छप्पन रूपए की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी । 


बताते चलें कि दिनांक 17.जनवरी.2026 को साइबर ठग द्वारा पीड़ित से संपर्क कर उन्हे विश्वास में लेकर ओटीपी प्राप्त किया गया एवं पीड़ित के खाते से धनराशि निकाल ली गयी । पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत प्राप्त होने पर चिलुआताल पुलिस द्वारा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर एवं लगातार प्रभावी पैरवी के माध्यम से पीड़ित के पैसे वापस कराये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies