गाली गुफ्ता देने, मारने-पीटने व आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना सहजनवां अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सहजनवां संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक विशाल कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 475/2026 धारा 191(2),115(2),352,351(3),108 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अमन कुमार गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र श्री अंगद गुप्ता साकिम ग्राम मिनवा थाना सहजनवा जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनाक 02.सितम्बर.2026 को अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा के भाई गाली-गुफ्ता देते हुए मारा-पीटा गया एवं जान से मारने की धमकी दी गयी जिससे आहत होकर वादी मुकदमा के भाई ने खुद को पेट्रोल छिडक कर आग लगा लिया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
