चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मंगलसूत्र, 01 अदद अंगूठी,01 जोड़ी कान की बाली (सभी पीली धातु) व 21,800 रूपये नकद बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बेलघाट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/2026 धारा 305(1),61(2) बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस
से संबंधित अभियुक्त 1.गौरव सिंह पुत्र रामानन्द सिंह निवासी- पिपरसण्डी, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर व 2.कृष्णा उर्फ मुरारी पुत्र भजुराम निवासी- पिपरसण्डी, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत जेवरात व इक्कीस हजार आंठ सौ रूपए नकद बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा के घर से अस्सी हजार रूपये नकद व आभूषण चोरी कर लिया गया जिसके संबंध में दिनांक 08.सितम्बर.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
