चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल,05 अदद मोबाईल फोन, 3000 रूपये नगद बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0442/2026 धारा 303(2), बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. किशन पासवान पुत्र काजू पासवान निवासी काशीराम आवास कालोनी पी-ब्लाक थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर व 2. अरमान पुत्र मकबूल अहमद निवासी काशीराम आवास कालोनी एन-ब्लाक थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साईकिल, पांच अदद मोबाईल फोन, तीन हजार रूपये नगद के गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 01.सितम्बर.2026 को अज्ञात चोर द्वारा उनके ई-रिक्शा की बैट्री चोरी कर लिया गया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
