17.861 किग्रा अवैध गांजा के साथ 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बेलीपार अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक हिमांशु तिवारी मय पुलिस टीम व स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम आनन्द सिंह मय टीम के मुखबीर की सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियुक्ता 1.रीना निषाद पत्नी जीवन भारती निवासिनी अमरूद मण्डी चकरा आवल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर व 2. फुलझड़ी देवी पत्नी जयराम निषाद निवासिनी ग्राम लक्ष्मणपुर थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर हाल पता अमरूद मण्डी चकरा आवल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कब्जे से 17.861 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 212/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
