थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर को 02 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार
बस्ती प्रभारी निरीक्षक लालगंज श्री दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-227/2026 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित व थाना रुधौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-173/2026 धारा-303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुवे सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र शिवमूरत चौधरी निवासी झलहनिया थाना बाल्टरगंज जनपद बस्ती को दिनांक 02-सितम्बर-2026 को कुदरहा मार्ग बगही मोड़ से गिरफ्तार कर दो चोरी के मोटरसाइकिल (एक मोटरसाइकिल UP51AE9653 बजाज प्लैटिना थाना लालगंज से सम्बन्धित तथा एक मोटरसाइकिल सुनील पुत्र भुड़कुल चौहान ग्राम झलहनिया थाना वाल्टरगंज की UP51AH6578 HERO HF DELUX दिनांक 30.अगस्त.2026 को उसके गांव झलहनिया से चोरी हुई थी।) को बरामद कर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

