बहराइच पुलिस की अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
तस्करी में सम्मिलित नेपाल राष्ट्र के नागरिक पति-पत्नी व उनके सहयोगी बस चालक व सह चालक सहित कुल 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार
04.917 किग्रा अवैध अफीम बरामद
बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹60 लाख
तस्करी में प्रयुक्त ट्रैवलर वाहन, 04 मोबाइल, भारतीय/नेपाली रुपये बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना रूपईडिहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को मिली सफलता ।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विक्रय पर रोकथाम हेतु दिये गये आदेशों निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 09.सितम्बर.2026 को थाना रुपईडीहा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल सीमा से बहराइच मार्ग पर जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टाप के पास से एक ट्रैवलर वाहन नं0 HP01A8898 को रोककर चेक किया गया तो टैवलर वाहन में यात्री के रूप में सवारी कर रहे नेपाली नागरिक चट्टान बसनेर एवं उसकी पत्नी गीता खत्री के कब्जे से एक काले रंग के बैग में कुल चार किलो नौ सौ सत्रह ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। चट्टान बसनेर व गीता खत्री उक्त अवैध अफीम को ट्रैवलर चालक राम कुमार पुत्र टीकाराम एवं सह-चालक देवेन्द्र बुढा पुत्र श्रीधन बहादुर सिंह के सहयोग से लेकर जा रहे थे। इस प्रकार कुल 04 अभियुक्तगण 1.चट्टान बसनेर, 2.गीता खत्री पत्नी चट्टान बसनेर, 3.राम कुमार पुत्र टिकाराम, 4.देवेन्द्र बुढा पुत्र श्रीधन बहादुर सिंह को नियमानुसार हिरासत में लेकर बरामदगी के आधार पर थाना रूपईड़ीहा पर मु0अ0सं0 -241/2026 धारा 8/18/29/60 NDPS ACT व 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया!
