Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर रेलवे जंक्शन स्थित लॉबी परिसर में बीते 6 माह से जारी अव्यवस्था, कर्मचारियों का मानसिक व प्रशासनिक उत्पीड़न एवं अवैध वसूली/चालान की अराजकता को तत्काल समाप्त करें -: विनोद कुमार राय महामंत्री

 गोरखपुर रेलवे जंक्शन स्थित लॉबी परिसर में बीते 6 माह से जारी अव्यवस्था, कर्मचारियों का मानसिक व प्रशासनिक उत्पीड़न एवं अवैध वसूली/चालान की अराजकता को तत्काल समाप्त करें -: विनोद कुमार राय महामंत्री



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर ​पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ आपका ध्यान गोरखपुर जंक्शन स्थित क्रू लॉबी के समक्ष व्याप्त गंभीर प्रशासनिक अराजकता, कर्मचारियों के अनवरत उत्पीड़न तथा स्वाभिमान पर हो रहे प्रहार की ओर आकृष्ट कराना चाहता है। इस प्रकार की समस्याएं प्लेटफ़ॉर्म संख्या-9 की व्याप्त थी और अब प्लेटफ़ॉर्म संख्या-1 स्थित मुख्य लॉबी के ठीक सामने यही अनियमतता और अराजकता चरम सीमा पर पहुँच चुकी है।

​हमारे समर्पित रनिंग एवं लाइन कर्मचारी  चौबीस घंटे निष्ठापूर्वक राष्ट्र सेवा एवं रेल परिचालन में अपना योगदान देने हेतु कार्यस्थल पर पहुँचते हैं। परंतु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीते छः महीनों से लगातार कर्मचारियों को उत्पीड़न और अपमान का सामना करना पड़ रहा है। लॉबी के सामने बैरियर लगाकर अपने ही अनुशासित रेल कर्मचारियों को रोका जाता है, ठेकेदारों द्वारा अभद्रता की जाती है और समय बर्बाद किया जाता है। इसके साथ ही जो सुरक्षाकर्मी रेल कर्मचारियों के हित और सुरक्षा के लिए तैनात हैं, उनकी मौजूदगी में ही बाहरी गाड़ियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि कर्तव्यनिष्ठ रेल कर्मचारियों को अपने ही परिसर में गाड़ी खड़ा करने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और अपमानित होना पड़ रहा है। चौबीस घंटे ऑन-ड्यूटी आने-जाने वाले अनुशासित कर्मचारियों को इस तरह बेवजह रोककर और उलझाकर उनके स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुँचाई जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी ग्लानि और रोष व्याप्त है।

​यह स्थिति केवल कर्मचारियों के आत्मसम्मान का विषय नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर रेल परिचालन और संरक्षा पर आघात है। जब कर्मचारी को अपने कार्यस्थल तक पहुँचने में बैरियर, अवैध पार्किंग और अनावश्यक वाद-विवाद के कारण 10 से 15 मिनट का विलंब होता है, तो इसका सीधा असर ट्रेनों के समयपालन पर पड़ता है। जिससे रेलवे की साख धूमिल हो रही है।

​पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यह स्पष्ट करना चाहता है कि अपने रेल कर्मचारियों के स्वाभिमान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघ अंतिम हद तक संघर्ष करने को तत्पर है। अब कर्मचारियों का यह उत्पीड़न नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा।

​अतः संघ निम्नलिखित ठोस कार्यवाही की मांग करता है:

1. लॉबी के सामने लगे अनावश्यक बैरियरों और अनधिकृत बाहरी वाहनों के जमावड़े को तत्काल हटाया जाए।

2. ​कर्मचारियों के चालान, अवैध वसूली तथा ठेकेदारों व सुरक्षा कर्मियों की शह पर हो रही अभद्रता पर तत्काल पूर्ण विराम लगाया जाए।

3. ​ऑन-ड्यूटी आने वाले कर्मचारियों के वाहनों हेतु लॉबी के पास एक सुरक्षित, समर्पित एवं नि:शुल्क पार्किंग स्थल चिह्नित किया जाए।

4. ​परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया जाए कि वे बाहरी अनधिकृत वाहनों पर अंकुश लगाएं और ऑन-ड्यूटी रेल कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें।

​यदि इस दीर्घकालिक समस्या और अराजकता का तत्काल समुचित निस्तारण नहीं किया गया, तो इससे उत्पन्न होने वाले किसी भी परिचालन विलंबन या औद्योगिक अशांति की संपूर्ण जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies