हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
गणेश चौथ मेले एवं भव्य रथयात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण
12 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होगा प्रसिद्ध गणेश चौथ मेला, 14 सितम्बर को निकलेगी भव्य रथयात्रा
सम्भल (बहजोई), 10 सितम्बर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने आज चन्दौसी नगर में गणेश चौथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 12 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गणेश चौथ मेले के सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन तथा 14 सितम्बर को प्रस्तावित भव्य रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला एवं रथयात्रा के दौरान सुरक्षा, विद्युत, अग्निशमन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (यांत्रिक) के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र के निकास द्वारों के पास प्रकाश की उचित एवं पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने तथा आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 14 सितम्बर को निकलने वाली रथयात्रा में शामिल होने वाली झांकियों का अवलोकन भी किया तथा रथयात्रा के मार्ग एवं मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेले एवं रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी, सीएचसी के एमओआईसी डॉ. हरविंदर सिंह, मेला कमेटी के सदस्य मनोज गुप्ता मीनू, प्रजीत लालू, शशिकांत, ललित किशोर, प्रभात कृष्णा, शेखर वार्ष्णेय, विनय सर्राफ, शुभम अग्रवाल, रविंद्र कुमार रूपी, डॉ. राजीव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

