फिरोजाबाद | वार्ड नंबर 29 गली नहीं बनी तो बंबा बाईपास पर बैठ गईं महिलाएं! लगा भीषण जाम
बघेल कॉलोनी और प्रकाश नगर की बदहाल गलियों को लेकर महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गुरुवार को गली निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने बंबा बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया।
महिलाओं के सड़क पर बैठने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि प्रस्तावित गलियों को छोड़कर नगर निगम दूसरी गलियों में निर्माण कार्य करा रहा है, जबकि उनकी गलियां लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह गड्ढे और बारिश में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
महिलाओं का कहना है कि गली निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
जाम की सूचना पर सीओ, थाना उत्तर प्रभारी और चौकी इंचार्ज काकरऊ कोठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया, जिसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। आपके क्षेत्र की गलियां भी अगर लंबे समय से खराब हैं तो क्या सिर्फ शिकायत से काम चलता है, या सड़क पर उतरना पड़ता है?
👇 कमेंट में बताइए—आपके मोहल्ले की सबसे बड़ी सड़क/गली की समस्या क्या है?

.jpeg)

.jpeg)