हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
अभियंता दिवस पर जनपद के अभियंताओं ने ई.एम. विश्वेश्वरैया को किया नमन
दीप प्रज्वलित कर महान अभियंता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की
सम्भल (बहजोई),15 सितम्बर 2026
अभियंता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद सम्भल के विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंताओं द्वारा चन्दौसी स्थित लेमन ट्री होटल में कार्यक्रम आयोजित कर भारत के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (ई.एम. विश्वेश्वरैया) को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अभियंताओं ने ई.एम. विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने ई.एम. विश्वेश्वरैया के देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान तथा अभियंत्रण क्षेत्र में उनके आदर्शों और कार्यशैली को याद करते हुए अभियंताओं से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग हिमांशु वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रामगोपाल बंसल सहित जल निगम, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों के अभियंता तथा अवर अभियंता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित अभियंताओं ने ई.एम. विश्वेश्वरैया के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए जनपद के विकास में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
