ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित/आवेदक के कुल 6,500 रुपये वापस कराया गया
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चिलुआताल साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में थाना स्थानीय की साइबर सेल उप निरीक्षक सचिदानंद पाण्डेय साइबर नोडल मय टीम द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक के खाते में कुल छः हजार पांच सौ रुपये वापस कराया गया ।
बताते चलें कि दिनांक 04.जनवरी.2026 की है। साइबर ठग द्वारा पीड़ित के रिश्तेदार की फर्जी Instagram ID बनाकर पीड़ित को मैसेज कर बताया कि उसकी दीदी का एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए तत्काल पैसे की आवश्यकता है। विश्वास में लेने के लिए ठग ने यह कहते हुए डॉक्टर का QR Code भेजा कि इस पर चौदह हजार रुपये भेजने हैं। पीड़ित ने अपने पास उपलब्ध छः हजार पांच सौ रुपये की धनराशि ठग द्वारा भेजे गए QR Code पर ट्रांसफर कर दिया गया। तत्पश्चात पीड़ित को वास्तविकता का पता चला तो मामला साइबर फ्रॉड का होना सामने आया। पीड़ित द्वारा जिसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करवायी गयी । प्राप्त शिकायत पर थाना चिलुआताल पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए MRM Portal के माध्यम से संबंधित बैंकिंग चैनल से समन्वय कर ठगी की धनराशि छः हजार पांच सौ रुपये पीडित को वापस कराया गया ।
