दुष्कर्म का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चिलुआताल अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक विपिन यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 699/2026 धारा 69,351(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सुदीप यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी तुर्कवालिया थाना- पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
