Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चंदौसी स्थित वृंदावन धाम नामक घी निर्माण इकाई पर की गई छापामार कार्यवाही, अपमिश्रक व अज्ञात रसायन पाये जाने पर लाइसेंस निलंबित कर यूनिट की गई सील, व अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने हेतु कोतवाली चन्दौसी में दी गई तहरीर*

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर



 


चंदौसी स्थित वृंदावन धाम नामक घी निर्माण इकाई पर की गई छापामार कार्यवाही, अपमिश्रक व अज्ञात रसायन पाये जाने पर लाइसेंस निलंबित कर यूनिट की गई सील, व अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने हेतु कोतवाली चन्दौसी में दी गई तहरीर*


आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से मिलावट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय सम्भल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा प्राप्त अभिसूचना के आधार पर आज दिनांक 26.08.2026 को स्थान मौलागढ़, चंदौसी स्थित वृंदावन धाम नामक घी निर्माण इकाई पर छापामार कार्यवाही की गई।


मौके पर खाद्य प्रतिष्ठान में घी, रिफाइंड आयल, वनस्पति, एसेंस, रंग व विभिन्न प्रकार के अपमिश्रक व अज्ञात रसायन पाए गए व साथ में खाद्य व अखाद्य पदार्थों के विभिन्न प्रकार के लेबल पाए गए जिनको तत्काल जब्त कर किया गया। विभागीय टीम द्वारा कुल 11 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल लाइसेंस निलंबित कर यूनिट को तत्काल सील किया गया। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायनों का प्रयोग पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु कोतवाली चन्दौसी में तहरीर दी गई।

मौके पर कार्यवाही में मानवेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) II, वी के राठी, सीएफएसओ, गिरीश वर्मा, राजेश कुमार, रामजीत, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies