Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रक्षाबंधन से एक दिन पहले सोधन किले के संरक्षण की पहल, 21 परिवारों को पट्टा व कब्जा सौंपा गया रक्षाबंधन का उपहार: 21 परिवारों को 100 से 120 वर्गमीटर के भूखंडों का पट्टा एवं कब्जा मिला

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर



 


रक्षाबंधन से एक दिन पहले सोधन किले के संरक्षण की पहल, 21 परिवारों को पट्टा व कब्जा सौंपा गया


रक्षाबंधन का उपहार: 21 परिवारों को 100 से 120 वर्गमीटर के भूखंडों का पट्टा एवं कब्जा मिला


सम्भल (बहजोई), 27 अगस्त 2026 

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार विकासखंड सम्भल के ग्राम सोधन मोहम्मदपुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीन संरक्षित सोधन किले में निवासरत परिवारों के पुनर्वास हेतु मंदिर परिसर में पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू रहे।


रक्षाबंधन से एक दिन पहले किले में निवासरत 21 परिवारों को 100 से 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंडों का पट्टा आवंटित करने के साथ ही मौके पर कब्जा भी सौंपा गया। यह परिवारों के लिए रक्षाबंधन के उपहार के रूप में महत्वपूर्ण पहल है।


सोधन किले को संरक्षित करने एवं उसके ऐतिहासिक स्वरूप को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। पट्टा एवं कब्जा मिलने से परिवारों को पुनर्वास की सुविधा मिलेगी तथा किले के संरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।


इस अवसर पर तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies