Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार झंगहा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में की कार्रवाई

 नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार



झंगहा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में की कार्रवाई


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना झंगहा नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में झंगहा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल साहनी पुत्र उदयभान साहनी निवासी नदुआज्ञानपार पांडेय टोला, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, मामले में नाबालिग से संबंधित शिकायत मिलने के बाद झंगहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।


मामले में थाना झंगहा में मु0अ0सं0 416/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87 और 64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक मुकदमे में नाबालिग के व्यपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपों की जांच की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी की गई। आरोपी से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies