जान से मारने की नियत से अपहरण करने के प्रकरण मे एक अभियुक्त गिरफ्तार, व घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी 300 काली रंग की गाडी बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती उप निरीक्षक
जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक जयविन्द यादव व हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल हरेराम सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती पुलिस द्वारा अपहरण करने वाले अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी कोयला का पुरवा रामनगर रोड थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 28 वर्ष को आज दिनांक 11.सितम्बर.2026 समय 14:45 बजे पटवा धर्मकाटा एसवी मोटर्स के पास थाना क्षेत्र कोतवाली जनपद बस्ती के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की एक्सयूवी 300 गाडी को बरामद किया गया सम्बन्धित मु0अ0सं0 170/2026 धारा 140(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 351(3), 3(5), 61(2)a बीएनएस मे बाद विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया । उक्त घटना में पूर्व से नामजद अभियुक्त1-करुणेश्वर पुत्र तपसीनाथ व 2-तपसीनाथ पुत्र रामप्रसाद निवासी गण ग्राम करमा कला थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर के अलावा घटना में 4 चार अन्य का नाम प्रकाश में आया जिसमे अभियुक्तगण 1 -करुणा शंकर 2- शुभम 3-कश्यप 4 रोहित है।
बताते चलें कि दिनांक 23.जु्लाई.26 को जान से मारने की नियत से अपहरण करने के प्रकरण में थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 170/2026 धारा 140(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 351(3) बीएनएस में फरार चल रहे अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी कोयला का पुरवा रामनगर रोड थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 28 वर्ष को आज दिनांक 11.सितम्बर.2026 को पटवा धर्मकाटा एसवी मोटर्स के पास थाना क्षेत्र कोतवाली जनपद बस्ती से घटना में प्रयुक्त एसयूवी 300 गाडी गाडी नं0 UP32NX2428 के साथ गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।
