Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मेहनत और लगन से आकांक्षा पाल ने हासिल किया दरोगा बनने का मुकाम गंगोत्री नगर की बेटी की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर, लोगों ने माला पहनाकर दी बधाई

 मेहनत और लगन से आकांक्षा पाल ने हासिल किया दरोगा बनने का मुकाम




गंगोत्री नगर की बेटी की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर, लोगों ने माला पहनाकर दी बधाई


नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के गंगोत्री नगर मोहल्ले की रहने वाली आकांक्षा पाल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर पढ़ाई के बल पर दरोगा बनने का मुकाम हासिल कर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकांक्षा पाल, भोले पाल की पुत्री हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।


आकांक्षा के दरोगा बनने की जानकारी मिलने के बाद बधाई देने वालों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र के लोगों ने आकांक्षा को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


बताया गया कि आकांक्षा पाल ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लंबे समय तक लगातार मेहनत की। पढ़ाई के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटीं। उनकी मेहनत का परिणाम अब दरोगा के पद पर चयन के रूप में सामने आया है।


आकांक्षा की सफलता पर समाज के लोगों ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिले तो वे हर ऊंचाई हासिल कर सकती हैं। आकांक्षा ने अपनी सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं को भी मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।


परिजनों ने आकांक्षा की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मेहनत आज सफल हुई है। परिवार और समाज के लोगों ने आकांक्षा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।


गंगोत्री नगर में आकांक्षा की सफलता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोहल्ले और आसपास के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आकांक्षा की उपलब्धि पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies