Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कम लागत में मशरूम उत्पादन बना किसानों के लिए आय एवं आत्मनिर्भरता का बेहतर विकल्प*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




लो-कॉस्ट मशरूम यूनिट से सीमित संसाधनों में शुरू किया जा सकता है व्यवसाय, किसानों और ग्रामीण युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर


सम्भल (बहजोई), 21 सितम्बर 2026


जनपद में किसानों को अतिरिक्त आय एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लो-कॉस्ट मशरूम यूनिट को बढ़ावा दिया जा रहा है। मशरूम उत्पादन कम स्थान में शुरू किया जा सकता है और इसके लिए पानी व ऊर्जा की आवश्यकता भी अपेक्षाकृत कम होती है। इस कारण सीमित संसाधनों वाले किसान भी इसे अपनी परिस्थितियों के अनुरूप अपनाकर आय का अतिरिक्त साधन बना सकते हैं।

लो-कॉस्ट मशरूम यूनिट को उपलब्ध स्थान एवं संसाधनों के अनुसार तैयार किया जा सकता है। इसमें मशरूम उत्पादन के लिए सब्सट्रेट बैग तैयार कर निर्धारित तापमान एवं वातावरण में रखा जाता है। वैज्ञानिक तरीके से देखभाल करने पर कम जगह में उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। यह गतिविधि किसानों के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं एवं स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं के लिए भी उपयोगी विकल्प बन सकती है।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित करने के लिए कृषि आधारित स्वरोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मशरूम उत्पादन ऐसी गतिविधि है, जिसे सीमित संसाधनों के साथ शुरू किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग को इच्छुक किसानों को इसकी तकनीक, यूनिट स्थापना एवं उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने तथा आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए।

जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि लो-कॉस्ट मशरूम यूनिट के माध्यम से किसान उपलब्ध स्थान के अनुसार उत्पादन शुरू कर सकते हैं। विभाग द्वारा इच्छुक किसानों को यूनिट की स्थापना, मशरूम उत्पादन की तकनीक, रखरखाव तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार एवं अतिरिक्त आय के संभावित साधन के रूप में अपनाने की अपील की।

मशरूम उत्पादन को बढ़ावा मिलने से जनपद में कृषि आधारित स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा किसान एवं ग्रामीण युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

::

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies