दो पहिया वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर
टक्कर में गाड़ी सवार चार व्यक्ति हुए लहू लुहान
सूचना पाते तें ही मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस और की अति शीघ्र अति आवश्यक कार्रवाई
मौके पर घायल चार व्यक्तियों को भेजा गया मेडिकल कॉलेज गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चिलुआताल थाना चिलुआताल के अंतर्गत महेसरा बामंत माता की मंदिर के पास गोरखपुर सोनौली मार्ग पर दो बाईकों में हुई आमने-सामने की हुई टक्कर, टक्कर इतना जबरदस्त था कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की दोनों गाड़ियों का रफ्तार बहुत तेज था दोनों आपस में आमने-सामने से जबरदस्त की टक्कर मारी जिससे चार व्यक्ति लहू लुहान हो गए काले रंग का पल्सर जिसका नंबर UP 53 DV 8031 है उस पर तीन व्यक्ति सवार थे और लाल रंग का पल्सर जिसका नंबर UP 53 FW 5177 था उस पर एक व्यक्ति सवार था दोनों आपस में इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की चार के चारों व्यक्ति घायल हो गए जिसकी सूचना उप निरीक्षक ज्ञानचंद पटेल, उप निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, उप निरीक्षक रवि राजन व उप निरीक्षक रांकी जायसवाल को मिली क्योंकि सारे लोग गस्त के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे सूचना पाते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को किनारे करवाया घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाए दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को छोटा हाथी में लदवाकर थाने भिजवाए तथा आगे की जांच कार्रवाई कार्रवाई जारी है।
