Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर जिलाधिकारी ने लिया कड़ा संज्ञान* ठियाबंदी का प्रकरण लंबित रखने, लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता पर राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा निलंबित

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर


 


सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर जिलाधिकारी ने लिया कड़ा संज्ञान*


ठियाबंदी का प्रकरण लंबित रखने, लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता पर राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा निलंबित


सम्भल (बहजोई), 05 सितम्बर 2026

तहसील गुन्नौर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम बबकपुर निवासी श्री रामबाबू द्वारा भूमि की ठियाबंदी का प्रकरण लंबित रखे जाने एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा शिकायतकर्ता से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

प्रकरण की जांच में पाया गया कि ग्राम बबकपुर स्थित गाटा संख्या 369 एवं 304 तथा ग्राम लावर स्थित गाटा संख्या 303 एवं 204 के संबंध में धारा-24, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 के अंतर्गत आवेदन किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित प्रपत्र एवं अन्य कागजात दिनांक 25 अप्रैल 2025 को तत्कालीन राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा को उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद संबंधित गाटा संख्याओं से संबंधित ठियाबंदी का प्रकरण लंबित रखा गया और नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

जांच के दौरान वर्तमान राजस्व निरीक्षक रणवीर सिंह से जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि संबंधित ग्राम एवं गाटा संख्याओं से जुड़े ठियाबंदी संबंधी दस्तावेज उन्हें कार्यभार ग्रहण करते समय प्राप्त नहीं हुए थे।

इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रकरण की जानकारी के लिए राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा को सभागार में बुलाया गया, लेकिन वे कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किए जाने पर उनका फोन बंद मिला तथा अनुपस्थिति के संबंध में कोई पूर्व सूचना भी उपलब्ध नहीं कराई गई। जांच आख्या में इसे कार्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं कर्तव्यहीनता मानते हुए कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया।

शिकायतकर्ता द्वारा राजस्व निरीक्षक पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार द्वारा राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति सहित जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने प्रकरण में कड़ा रुख अपनाते हुए राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies