Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस*

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर



 


जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस*


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील गुन्नौर में सुनी गईं जनसमस्याएं


सम्भल (बहजोई), 05 सितम्बर 2026

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील गुन्नौर के सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।


संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारी संज्ञान में लेते हुए गंभीरतापूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान यथासंभव निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से अधिकारियों एवं कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण से संबंधित आख्या समय से उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ एक टीम के रूप में कार्य करें, जिससे भूमि विवाद एवं अन्य संबंधित मामलों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित हो और उसका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिखाई दे।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय, जनपद सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies