Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





लघु एवं सीमांत किसानों को ₹6 लाख तक दीर्घकालीन ऋण सुविधा, समय से भुगतान पर ब्याज अनुदान का लाभ


सम्भल (बहजोई), 23 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, सम्भल में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी  द्वारा लखनऊ से ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ एवं ‘भारत टैक्सी’ सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को सरल एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को ₹6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र किसानों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ भी मिलेगा। योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹384 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा आगामी पांच वर्षों में लगभग 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं आवश्यक पूंजीगत निवेश के लिए भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी अवसर पर ‘भारत टैक्सी’ सेवा का भी शुभारंभ किया गया। सहकारिता आधारित यह डिजिटल मोबिलिटी सेवा यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ वाहन चालकों के आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में उप निदेशक, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. (यूपीआरएनएसएस) कुलदीप सिंह,  पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक  गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव, शाखा प्रतिनिधि एलडीबी सम्भल सुदेश पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, ज्ञान प्रकाश सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, सुनकर अली, उपमहाप्रबंधक, मुरादाबाद जिला सहकारी बैंक, रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक एलडीबी सम्भल, वीरेन्द्र सिंह, एडीसीओ तहसील सम्भल/गुन्नौर, सुशील कुमार, एडीओ (सी.) बहजोई/बनियाखेड़ा, उदयभान यादव, एडीओ (सी.) पवांसा/रजपुरा, चन्द्रपाल सिंह, एडीओ (सी.) जुनावई/गुन्नौर, मोहिताश सिंह, एडीओ (सी.) असमोली/सम्भल सहित समस्त शाखा प्रबंधक एलडीबी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहकारिता से जुड़े किसान, पैक्स अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक एवं अन्य प्रतिनिधियों सहित लगभग 270 से 300 लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पात्र किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

 जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies