हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिला मार्गदर्शन, मौके पर ही आवेदन संबंधी समस्याओं का समाधान
सम्भल (बहजोई), 23 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद सम्भल में ‘सीएम क्रेडिट कैंप’ का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सम्भल द्वारा जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार मीटिंग हॉल में किया गया।
क्रेडिट कैंप में ललित राय, जिला अग्रणी प्रबंधक, मुकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग, नवीन सिंह, सीएमओ युवा फैलो, तारिक हुसैन, सीएमओ युवा फैलो एवं शाखा प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कैंप का मुख्य उद्देश्य आवेदकों के आवेदन पत्रों में पाई गई त्रुटियों का निस्तारण, दस्तावेजों की कमियों को पूर्ण कराना तथा बैंकों एवं विभागीय अधिकारियों के समन्वय से एक ही स्थान पर ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा, ताकि आवेदकों को बैंकों एवं विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर 42 आवेदक उपस्थित हुए, जिनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए शासन एवं जिलाधिकारी सम्भल की मंशानुरूप ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही की गई।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा आयोजित इस क्रेडिट कैंप में युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
कैंप में उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार एवं जिला अग्रणी प्रबंधक ललित राय ने युवाओं को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं बैंकिंग संस्थाएं उनके उद्यमों को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

