Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी ने तुर्तीपुर इला स्थित डम्पिंग ग्राउंड का किया स्थलीय निरीक्षण*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं रिसाइक्लिंग की संभावनाओं पर जोर, नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश




सम्भल (बहजोई), 18 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने आज सम्भल नगरपालिका क्षेत्र के ग्राम तुर्तीपुर इला में स्थित डम्पिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डम्पिंग ग्राउंड में प्रतिदिन आने वाले कचरे की मात्रा के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की तथा कचरे के प्रभावी एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए ट्रॉमल (Trommel) आदि मशीनों के माध्यम से कचरे की छंटाई एवं रिसाइक्लिंग की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए, ताकि कम संसाधनों में अधिक प्रभावी ढंग से कचरे का निस्तारण एवं उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने नगर पालिका सम्भल के अंतर्गत आने वाले वार्डों, प्रत्येक वार्ड में तैनात सफाईकर्मियों एवं सफाई नायकों की संख्या तथा तैनाती से संबंधित जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इसकी सूची अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक सफाई नायक की तैनाती कब से है, इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सफाई कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी गाड़ियों की संख्या तथा उन पर तैनात ड्राइवर एवं हेल्पर की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र से महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्भल नगर क्षेत्र में नदी के सौंदर्यीकरण एवं विकास की प्रस्तावित प्लानिंग के संबंध में भी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर सम्भल के लिए कचरा प्रबंधन, नियमित साफ-सफाई तथा जलस्रोतों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी संबंधित कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी

जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies