हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आश्रम को पर्यटन विभाग के अंतर्गत विकास कार्यों में सम्मिलित करने के दिए निर्देश; ग्राम के मार्ग, चन्द्रेश्वर मंदिर एवं महिष्मती नदी के कार्यों का भी लिया जायजा
सम्भल (बहजोई), 18 सितम्बर 2026
आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा तहसील सम्भल एवं विकासखंड पवांसा के ग्राम देहली स्थित दधिचि आश्रम तथा ग्राम में स्थित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आश्रम में दर्शन किए तथा आश्रम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि दधिचि आश्रम को पर्यटन विभाग के अंतर्गत विकास कार्यों में सम्मिलित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही आश्रम की भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में स्थित मार्ग एवं आश्रम तक पहुंचने वाले मार्ग को बेहतर एवं सुगम बनाने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जनपद के प्राचीन 68 तीर्थ एवं 19 महाकूपों में शामिल चन्द्रेश्वर मंदिर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के परिक्रमा मार्ग तथा महिष्मती नदी से संबंधित कार्यों का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक कार्यवाही निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी
जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

