हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 15.09.2026 को श्रमिक श्री जैद, मकसूद व अन्य की शिकायत पर मजदूरी भुगतान अधिनियम के अंतर्गत सुनवाई करते हुए सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल द्वारा सेवायोजक पक्ष मै. इंडियन फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड संभल के सेवायोजक स्वामी/प्रतिनिधि से वार्ता करायी गयी
जिसमें सेवायोजक पक्ष को लंबित मजदूरी का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। वार्ता के उपरान्त उभयपक्षों के मध्य सहमति बनी, जिसमें सेवायोजक पक्ष ने श्रमिक पक्ष का कुल भुगतान 80,650/- अस्सी हजार छ सौ पचास रूपये मजदूरों को कराया गया।
एक अन्य शिकायत की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता मो अरीब आदि को सेवायोजक पक्ष से बकाया वेतन/ मजदूरी के 67000/- रूपये का भुगतान श्रमिक पक्ष को कराया गया। सभी शिकायतकर्ताओं ने सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल को मजदूरी भुगतान कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
नोट - यदि जनपद में कहीं भी श्रमिको का सेवायोजक पक्ष पर बकाया भुगतान लंबित हो तो कार्यालय/न्यायालय सहायक श्रमायुक्त संभल में उपस्थित होकर अपना विधिनुसार वाद दायर कर सकते हैं तदोपरान्त नियामानुसार त्वरित कार्यवाही कर श्रमिकों को भुगतान कराया जायेगा।
