Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* भागनगर उधरनपुर में धान एवं अन्य फसलों की क्षति का लिया जायजा, विकास, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे के निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण



भागनगर उधरनपुर में धान एवं अन्य फसलों की क्षति का लिया जायजा, विकास, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे के निर्देश


सम्भल (बहजोई), 27 सितम्बर 2026

जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तहसील गुन्नौर के ग्राम भागनगर उधरनपुर पहुंचकर भारी वर्षा से प्रभावित धान एवं अन्य फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने भारी वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए तथा फसल क्षति का सही एवं पारदर्शी आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार समय से राहत एवं अनुमन्य लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह से प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान तथा प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले राहत एवं अनुमन्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कृषि विभाग के सभी एटीएम, बीटीएम एवं एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए तथा भारी वर्षा से प्रभावित धान, बाजरा सहित अन्य फसलों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र किसानों को फसल बीमा अथवा प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल क्षति का मुआवजा एवं अन्य अनुमन्य लाभ समय से दिलाया जाए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गुन्नौर को भी फसल क्षति सर्वेक्षण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, वहां संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन करते हुए क्षति का वास्तविक आकलन किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि किसानों को बीज एवं उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। बीज एवं उर्वरक की ओवररेटिंग तथा अनावश्यक टैगिंग किसी भी दशा में न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies