Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विश्व पर्यटन दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा पोस्टर डिजाइनिंग, पर्यटन क्विज एवं रील प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


विश्व पर्यटन दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा



पोस्टर डिजाइनिंग, पर्यटन क्विज एवं रील प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग


सम्भल (बहजोई), 27 सितम्बर 2026

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, सम्भल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी रहीं। विशिष्ट अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू रहे। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पोस्टर डिजाइनिंग, पर्यटन क्विज एवं रील प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, पर्यटन संबंधी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (आवासीय) में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 80 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में मीनाक्षी, केजीबीवी बहजोई ने प्रथम स्थान, आस्था राघव, केजीबीवी बनियाखेड़ा ने द्वितीय स्थान तथा शिक्षा कुमारी, केजीबीवी आटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में धर्मवती, केजीबीवी बहजोई ने प्रथम, गुड़िया, केजीबीवी बनियाखेड़ा ने द्वितीय तथा कल्पना, केजीबीवी आटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, राजपुर की कक्षा 8 की छात्रा कनिष्का शर्मा ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सम्भल की छात्रा उम्मेहानी ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सिद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें इंटरमीडिएट कॉलेज, बहजोई के नितिन कुमार ने प्रथम, श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला, चन्दौसी की छात्रा गौरी शर्मा ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज, शहबाजपुर कला के मयंक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रील प्रतियोगिता में उच्च शिक्षण संस्थानों के 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें राजकीय महाविद्यालय, सम्भल की छात्रा तैबा बी ने प्रथम, एन.के.बी.एम.जी. की छात्रा हर्षिता ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय, सम्भल की छात्रा ताशिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभाओं के चयन के लिए गठित निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य दयाशंकर, प्रदीप कुमार एवं प्रभात कुमार शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजीव वार्ष्णेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सी.पी. सिंह एवं जिला पर्यटन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ जनपद के पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies