Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वीबी-जी राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तकनीकी अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण प्राक्कलन गठन एवं मापांकन की प्रक्रिया की दी गई जानकारी

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर



 


वीबी-जी राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तकनीकी अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण


प्राक्कलन गठन एवं मापांकन की प्रक्रिया की दी गई जानकारी


सम्भल (बहजोई), 02 सितम्बर 2026

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश  तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट के निर्देशन  एवं जिला विकास अधिकारी राम आशीष की अध्यक्षता में वीबी-जी राम-जी योजना के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में टीए, एपीओ (मनरेगा), जेई (आरईडी) एवं जेई (एमआई) को योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राम गोपाल बंसल एवं मदन पाल द्वारा प्रतिभागियों को प्राक्कलन गठन एवं मापांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा योजना के अंतर्गत कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने, तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन करने तथा मापांकन कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को योजना के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराते हुए कार्यों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies