Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा करोड़ों का गबन करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा करोड़ों का गबन करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार




बस्ती प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया श्री मोती चंद के नेतृत्व में थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 319(2), 316(5), 338, 336(3), 340(1), 61(2) BNS से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों चन्दन विक्रम व रिशा वर्मा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, बस्ती रवाना किया गया है।


बताते चलें कि दिनांक 21.अप्रैल.2026 को कुल बत्तीस लोगों के हस्ताक्षरयुक्त संयुक्त तहरीर के आधार पर जवाहरलाल आदि के विरुद्ध थाना पैकोलिया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि सीएसपी (CSP) पर कार्य करने वाली महिला रिशा वर्मा और चंदन विक्रम ने षड्यंत्र के तहत गरीब जनता से मिलने वाली धनराशि को उनके खातों में जमा न कर स्वयं के तथा चंदन विक्रम के खातों में जमा किया। अभियुक्तों द्वारा ग्राहकों को फर्जी रसीदें दी जाती थीं और जवाहरलाल द्वारा चेक को एफडी (FD) बताकर दिया जाता था।

जांच में पिछले तीन वर्षों के दौरान आरोपी रिशा वर्मा के केशवपुर बैंक खाते में सन्तानवे लाख रुपये, पीएनबी (PNB) खाते में बाइस लाख दस हजार रुपये तथा फंड ट्रांसफर के रूप में ग्यारह लाख तिरानवे हजार रुपये ग्राहकों का पैसा उनके खातों में जमा न कर अपने निजी उपभोग में उपयोग किए जाने का मामला पाया गया है। इसके अलावा ग्राहकों के स्टेटमेंट के अवलोकन से दिवाकर के खाते में कुल नौ लाख सात हजार पांच सौ रुपये जाना पाया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies