Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक




17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे 12 विविध कार्यक्रम, सेवा, सुशासन और जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर


सम्भल (बहजोई), 15 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू के साथ व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, कवि सौरभकांत शर्मा तथा मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 12 प्रमुख कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के निर्देश दिए।

01. आशीर्वाद का दीया

अभियान का प्रथम कार्यक्रम 17 सितम्बर 2026 को आयोजित होगा। इसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर फल वितरण, रक्तदान शिविर तथा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर टूल किट वितरण किया जाएगा।

राजघाट, गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज, मेडिकल कॉलेज, नई पुलिस लाइन, प्राचीन कल्कि मंदिर, सादातवाड़ी मंदिर, पीएम श्री विद्यालय, कैला देवी मंदिर, गणेश मंदिर चंदौसी, नैमिषारण्य धाम, समस्त पंचायत सचिवालय एवं सरकारी कार्यालयों, अमृत सरोवर तथा अन्नपूर्णा भवन सहित प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि, इन्फ्लुएंसर एवं आम नागरिक ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

02. मेरे सपनों का भारत – चित्र सेवा

यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके अंतर्गत ड्राइंग, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

03. नमो सेवा – अनकही कहानियां

इस कार्यक्रम के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्यों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सरल, भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गांवों एवं शहरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

04. आंगन मिलन सेवा

यह कार्यक्रम 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा तथा माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में पहुंचाई जाएगी।

05. सेवा की कहानी – डिजिटल एवं रील अभियान

यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके अंतर्गत जनपद की वृहद अवस्थापना एवं जनोपयोगी परियोजनाओं/योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित 60 सेकेंड तक की रील्स तैयार की जाएंगी। रील में लाभार्थी का नाम, स्थान, जनपद एवं संबंधित योजना का उल्लेख किया जाएगा।

06. सेवा ज्योति कलश यात्रा – विकसित भारत का संकल्प

यह कार्यक्रम 07 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। इसके अंतर्गत सम्भल बाईपास के प्रमुख चौराहे पर सेवा कलश की स्थापना तथा विभिन्न स्थानों से पैदल, साइकिल एवं बाइक रैली आयोजित की जाएगी।

07. वडनगर से वाराणसी यात्रा एवं जन-सेवा संकल्प

यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। इसका उद्देश्य गांवों में सेवा एवं विकास के विषय पर सहज संवाद स्थापित करना है। इसके अंतर्गत मां गंगा, राजघाट से सादातवाड़ी शिव मंदिर तक जलाभिषेक एवं यात्रा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

08. सेवा – मेरा योगदान

यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को 25 वर्षों के 25 सेवा कार्यों में से किसी एक से जुड़कर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत नागरिक कम से कम 25 मिनट श्रमदान करेंगे तथा उसका वीडियो/फोटो माई भारत पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

09. सेवा सेतु अभियान

इस अभियान के अंतर्गत सभी विकास खंडों एवं नगर निकायों में 05 से 07 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनसेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के साथ दिव्यांग कल्याण शिविर, मतदाता पंजीकरण एवं अ…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies