Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कार्यालय प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चंदौसी।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


कार्यालय प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चंदौसी।





पत्राक सं० /2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चंदौसी दिनांक-12.09.2026


 प्रेस विज्ञप्ति 


सेवा में,


जिला सूचना अधिकारी एवं


समस्त प्रभारी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,


जनपद सम्भल ।


महोदय,


निम्नलिखित समाचार जनपद सम्भल में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।


राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 31562 वाद।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ०प्र० के तत्वाधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सम्भल स्थित चंदौसी, डॉ. विदुषी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में माँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रावलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।


सिविल कोर्ट चंदौसी व बाह्य स्थित न्यायालय सम्भल व गुन्नौर एवं समस्त राजस्व चलबन्दी न्यायालयों एवं बैंकों (इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा यू० पी० ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ इण्डिया, केनरा बैंक,) द्वारा दिनांक 12.09.2026 को प्रातः 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, एम.ए.सी.टी न्यायालय, सम्भल श्रीमती प्रतिभा सक्सेना प्रथम, अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी, सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार, अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी एक्ट, सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती रागिनी, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, संभल स्थित चंदौसी श्री अवधेश कुमार सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. संभल स्थित चंदौसी, श्री गोपाल जी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी, श्री दीपक कुमार जायसवाल, सिविल जज सी० डि०। चंदौसी, श्री पराग यादव, सिविल जज। सी० डि०। सम्भल स्थित चंदौसी श्री आदित्य सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दौसी, श्री नावेद अख्तर, सिविल जज । जू० डि०। सम्भल स्थित चंदौसी, श्रीमती दिव्या गर्ग एवं बार के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह व अन्य अधिवक्तागण, बैंक के कर्मचारीगण व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं सिविल जज। जूट डि०।, बाह्य न्यायालय सम्भल श्री ललित कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बाहा न्यायालय सम्भल सुश्री दिव्या चिण्डालिया एवं सिविल जज। जू० डि०। बाह्य न्यायालय गुन्नौर श्री अभिषेक सिंह द्वारा अपने-अपने न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।


राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चंदौसी मुख्यालय व बाह्य न्यायालय सम्भल व गुन्नौर द्वारा कुल 5006 वादों का निस्तारण किया गया। समस्त मामलो में अर्थदण्ड/प्रतिकर के रूप मे कुल मु0 28211043/-रू० वसूल/प्रदत्त कराये गये।


प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सम्भल श्रीमती मचला अग्रवाल द्वारा 81 वादो का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी, एम० ए० सी० टी०, सम्भल श्रीमती प्रतिभा सक्सेना प्रथम द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के 22 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को मु0-27660723/-रू० प्रतिकर के रूप में दिलवाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी, सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार द्वारा 353 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-5000/-रूपये जुर्माना किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी एक्ट, सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती रागिनी द्वारा 08 वाद का निस्तारण करते हुए मु0-4000/-रूपये जुर्माना किया गया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री अवधेश कुमार सिंह द्वारा 06 वाद का निस्तारण करते हुए मु0-11500/-रूपये जुर्माना किया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी श्री दीपक कुमार जायसवाल द्वारा 2429 वादों का निस्तारण करते हुए मु० 482950/-रूपये जुर्माना किया गया। सिविल जज। सी० डि०। चंदौसी श्री पराग यादव द्वारा 401 वाद का निस्तारण करते हुए मु०-6950/-रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज । सी० डि०। संभल स्थित चंदौसी श्री आदित्य सिंह, द्वारा 141 वाथ का निस्तारण करते हुए मु0-2150/-रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दौसी श्री नावेद अख्तर द्वारा 169 वाद का निस्तारण करते हुए मु0-1500/-रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज । जू० डि०। सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती दिव्या गर्न द्वारा 149 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-1600/-रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज । जू० डि०। जे० एम० बाह्य न्यायालय सम्भल, श्री ललित कुमार द्वारा 527 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-4610/-रूपये जुर्माना वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बाह्य न्यायालय सम्भल सुश्री दिव्या चिण्डालिया द्वारा 50 वादों का निस्तारण करते हुए मु०- 22510/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया। सिविल जज । जू० डि०। न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय गुन्नौर श्री अभिषेक सिंह द्वारा 660 वादों का निस्तारण करते हुए मु०-6550/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया।


जनपद सम्भल के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 25764 वादों का निस्तारण किया गया।


उपभोक्ता फोरम द्वारा 16 वादो का निस्तारण करते हुए मु०- 8987827/- रूपये समझौते की धनराशि प्राप्त करायी गयी।


जनपद सम्भल के विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 691 मामलों का निस्तारण कर मु०-91057000/- रूपये की धनराशि समझौते के उपरान्त प्राप्त की गई।


12-09-18 प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट


सम्भल स्थित चंदौसी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies